खड़गपुर, अप्रैल 28 -- पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से एक बड़ी और दु:खदायी खबर सामने आई है। यहां एमटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। वह चौथे वर्ष का छात्र था। पिछले 10 दिनों के भीतर इस कैंपस में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिसने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय सोहम हलदर के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन का छात्र था। सोहम पश्चिम बंगाल के ही उत्तर 24 परगना जिले के बारासात (सालबगान) का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मदनमोहन मालवीय हॉस्टल में सोहम का कमरा मंगलवार सुबह अंदर से ही बंद था। इसकी सूचना साथियों ने दी तो मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे, जिन्होंने सो...