कोटद्वार, फरवरी 6 -- उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के बचाव में बजरंग दल के सदस्यों से उलझने वाले 42 वर्षीय जिम मालिक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक इन दिनों लोगों के बीच छाए हुए हैं, और इसी बीच उन्होंने एकबार फिर लोगों का दिल जीतने वाला काम कर दिखाया है। दरअसल दीपक के व्यवहार से खुश होकर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें अपने वेतन से 2 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी, हालांकि मोहम्मद दीपक ने इस राशि को लेने से इनकार कर दिया है। इसे ठुकराते हुए उन्होंने कहा कि यह रकम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दी जानी चाहिए। कुमार ने बताया कि उन्हें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा घोषित 2 लाख रुपए के इनाम के बारे में सोशल मीडिया के जरिए पता चला। उन्होंने कहा, '2 लाख रुपए बहुत बड़ी रकम है, लेकिन अगर मंत्री यह रकम कि...