कौशाम्बी, मार्च 1 -- रंगों के त्योहार पर रत्नावली की नगरी कौशाम्बी में पीएम मोदी और सीएम योगी रंग-गुलाल उड़ाएंगे। दरअसल, बच्चों के बीच इन राजनेताओं की फोटो छपी पिचकारी खूब पसंद की जा रही है। होली पर गुलजार बाजारों में बच्चों की भीड़ नजर आ रही है। परिवार वाले उन्हें पसंदीदा पिचकारी दिला रहे हैं। होली के त्योहार को लेकर मंझनपुर, करारी, कड़ा, भरवारी, सिराथू, चायल, सरायअकिल समेत सभी बाजार गुलजार हैं। रविवार को बाजारों में कुछ ज्यादा ही चहल-पहल देखी गई। दुल्हन की तरह सजे दुकानों-प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। करारी के दुकानदार अभय केसरवानी ने बताया कि इस बार भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनकी पत्नियों की फोटो छपी पिचकारी खूब पसंद की जा रही है। बच्चे मोदी-योगी की फोटो वाली पिचकारी भी खरीद रहे हैं। डोरेमोन समेत अन्य कार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.