नई दिल्ली, मार्च 23 -- विपक्षी नेताओं ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का राजनीतिक दबदबा कम हो रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री साल 2026 पूरा नहीं कर सकेंगे। नई दिल्ली में शिवसेना नेता संजय राउत की किताब के लॉन्च के मौके पर केजरीवाल ने यह दावा किया। केजरीवाल ने कहा कि 'मेरा दिल कहता है और थोड़ी बहुत पॉलिटिकल समझ कहती है कि शायद मोदी जी प्रधानमंत्री के तौर पर 2026 पूरा नहीं करेंगे। मोजी जी और अमित शाह जी जाने वाले हैं और उनका साम्राज्य खत्म होने वाला है। जनता के बीच वे इतने अलोकप्रिय हो चुके हैं कि इन्होंने हजारों लाखों ट्रोल बिठा रखें है और इसके बावजूद सोशल मीडिया का नैरेटिव कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।' यह भी पढ़ें- 'मोदी सरकार की तानाशाही का प...