ऑकलैंड, जुलाई 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव के तहत न्यूजीलैंड में हैं। इस दौरे पर भारतीय राजनयिकों के साथ बातचीत के दौरान न्यूजीलैंड के एक पत्रकार ने सवाल पूछ लिया कि 'पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?' इस पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और राजनयिक रुद्रेन्द्र टंडन ने पीएम मोदी के संवाद करने के तरीके का बचाव करते हुए एक शानदार जवाब दिया, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है।भारतीय राजनयिक ने क्या जवाब दिया? पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रुद्रेन्द्र टंडन ने स्पष्ट किया कि एक सिविल सर्वेंट के रूप में प्रधानमंत्री के राजनीतिक तौर-तरीकों पर सवाल उठाना उनके लिए उचित नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी को एक बेहद सफल राजनेता बताया। पीएम मोदी के कम्युनिकेशन स्टाइल की पृष्ठभूमि समझाते हुए उन्होंने कुछ अहम...