नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर में बुधवार को मकर संक्रांति उत्सव पर संगीत कार्यक्रम के साथ दही-चूड़ा, गुड़ और लिट्टी-चोखा का सहभोज आयोजित किया गया। उत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन रहे। पवन सिंह के 'मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट' गीत पर भाजपा नेता खूब थिरके। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल यह सब नए उत्साह के पर्व हैं। मकर संक्रांति का सूर्य नई रोशनी, नई उमंग, नया उत्साह देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता है। पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने नेताओं को मखाने की माला व पाग पहनाकर अभिनंदन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.