नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने कहा, 'हम आपसे वादा करते हैं कि इस काम को अंजाम देने वाले लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार, देहरादून में छिपी हुई महिला और अन्य लोग शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश की जनता और उसके भविष्य के लिए है। यह भी पढ़ें- हम लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट, अब जनता मांग रही वोट चोरी का हिसाब; गरजे तेजस्वी राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दिन हुए विरोध प्रदर्शन में सिर्फ...