'मोदिया बिंद' लिखा चश्मा पहन संसद पहुंचीं रेणुका चौधरी, कहा- अंधभक्तों का इलाज होगा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने सत्ताधारी बीजेपी के समर्थकों पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने एक चश्मा लगाया था, जिस पर 'मोदिया बिंद' लिखा हुआ था। चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि यह चश्मा उन लोगों के इलाज के लिए है, जिन्हें देश की गंभीर समस्याएं दिखाई नहीं देतीं और जो हर मुद्दे पर केवल सरकार की तारीफ करते हैं। रेणुका चौधरी ने कहा, 'ये चश्मा उन अंधभक्तों के इलाज के लिए है। उन्हें चोरी का मुद्दा दिखाई नहीं देता, पुल गिरना दिखाई नहीं देता और नीट परीक्षा का मुद्दा भी दिखाई नहीं देता। उन्हें केवल तारीफ करना दिखाई देता है। इसलिए मैंने सोचा कि इनके लिए उचित इलाज का इंतजाम किया जाना चाहिए। अगर मोतिया बिंद है तो उसका भी इलाज कराया जाएगा।' यह भी पढ़ें- 'बॉयफ्रेंड' चाहिए? कहीं आपको भी कंगाल ना कर दे ये ऑफर, पुलिस ने किया सावध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.