'मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे शुभमन गिल को खुश रखना होगा'; रोहित शर्मा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। यह उनके करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में उसके लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा का एक कमेंट वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं इसलिए उन्हें कप्तान शुभमन गिल को खुश रखना होगा। यह बात रोहित ने मजाकिया अंदाज में कही, जिसका फैंस ने खूब लुत्फ उठाया। दरअसल, उनसे वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच चुनाव करने को कहा गया था। रोहित शर्मा ने बड़ी ही चतुराई से इसका जवाब दिया और अपने T20I कमबैक पर भी कमेंट किया। बता दें, हिटमैन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कर दिया था, जबकि वह उस समय अपनी रेड हॉट फॉर्म में थे। यह भी पढ़ें- 1 रन से हारा टीम तो BCCI से की शिकायत, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.