पुणे, मार्च 27 -- महाराष्ट्र में एक और पाखंडी बाबा की करतूत सामने आई है। नए मामले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पालघर जिले के एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नासिक में बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात की हालिया गिरफ्तारी के बाद पुणे निवासी 35 वर्षीय महिला ने 40 वर्षीय आरोपी ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का साहस जुटाया। हालांकि, आरोपी वैद्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला पहली बार 2023 में फेसबुक के जरिए आरोपी बाबा के संपर्क में आई थी। दर्ज प्राथमिकी के हवाले से एक अधिकारी ने कहा, ''उस साल (2023) दिसंबर में आरोपी महिला से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.