अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक छात्र ने गुरुवार देररात अपने पीजी के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्र जम्मू का रहने वाला था और बीए सेकेंड ईयर फॉरेन लैंग्वेज (फ्रेंच) की पढ़ाई पढ़ रहा था। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं लूजर हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं जीने के लायक हूं। पुलिस के अनुसार उसकी फोन पर किसी से बात भी हुई थीं। इसके बाद उसने ये कदम उठाया। जम्मू के मस्तगढ़ निवासी 20 वर्षीय कृष्णा शर्मा पुत्र विक्रांत शर्मा यहां एएमयू कैंपस के बाहर बाबे-सैयद गेट के पास दोदपुर इलाके में पीजी में रहता था। उसके कमरे में एक और छात्र रहता था। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान के अनुसार कि रूम पार्टनर ने बताया है कि रात में कृष्णा ने उसे कुछ देर के लिए बाहर जाने को कहा। बो...