दिल्ली, अप्रैल 26 -- दिल्ली के आईआरएस अधिकारी की बेटी के मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। हत्या के बाद घर से निकले राहुल ने पहला फोन गुरुग्राम में रहने वाले अपने भाई को किया था। फोन पर बात करते हुए राहुल मीणा ने भाई से कहा कि अब वो मरने वाला है।'मैं मरने वाला हूं' दिल्ली में लड़की की हत्या के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि एक युवक सीसीटीवी कैमरे में फोन पर बात करते हुए जा रहा है। पुलिस ने पहचान की तो पता चला कि वो अधिकारी के घर पर काम करने वाला राहुल मीणा था और फोन पर अपने भाई से बात कर रहा था। भाई से बात करने के दौरान राहुल घबराया हुआ था और उसने भाई से कहा कि दिल्ली में उसने कांड कर दिया है और अब वो मरने वाला है। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की गिरफ्तारी का डर भी दिखाया था। यह भी पढ़ें- दोस्त की पत्नी से रेप: राहुल मीणा की बढ़ी मुश्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.