नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पहली बार उस दौर पर खुलकर बात की है। एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस चुनावी हार को जीवन और करियर के प्रति अपना नजरिया बदलने वाला और एक मुक्ति देने वाला अनुभव करार दिया है। स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि राजनीति के शीर्ष पर रहने के बाद जब उन्हें हार मिली, तो उन्होंने खुद फोन उठाकर मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगना शुरू कर दिया था।मैंने खुद फोन कर के काम मांगा: स्मृति ईरानी इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी ने अपने काम मांगने के दौर को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। यह भी पढ़ें- अमेठी में हार के बाद BJP ने क्यों नहीं भेजा राज्यसभा? स्मृति ईरा...