नई दिल्ली, अगस्त 8 -- पीएम मोदी ने आईआईटी दिल्ली से पासआउट हो रहे छात्रों को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि कैंपस के भीतर और बाहर की दुनिया दोनों अलग अलग है। आने वाले 20-30 साल में दुनिया कैसी होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी बदलेगी, दुनिया बदलेगी, लेकिन इस बदलती दुनिया में में जो सीखेगा, वही जीतेगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने भीतर की जिज्ञासा को हमेशा जिंदा रखें, स्थापित बातों पर सवाल उठाएं, लेकिन केवल सवाल पूछकर न रुकें बल्कि उनका समाधान खोजने का साहस भी रखें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज की चुनौतियां अलग हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारियां भी अलग हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि अगले 30-35 साल ...