नई दिल्ली, फरवरी 28 -- अनुभव सिन्हा सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। मुल्क, आर्टिकल 15, थप्पड़ और अनेक जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अनुभव सिन्हा की हाल ही में फिल्म अस्सी रिलीज हुई है। अस्सी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जो रेप जैसे घिनौने अपराध के बारे में बात करती है। अपनी इस फिल्म में दिखाए गए रेप सीन के बारे में हाल ही में अनुभव सिन्हा ने बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी लड़की के वो सीन शूट किया।रेप सीन दिखाने को लेकर बेहतर हुई है सिनेमा की समझ? द लल्लनटॉप से खास बातचीत में अनुभव सिन्हा से उनकी फिल्म अस्सी के रेप सीन को लेकर बात की गई। उनसे कहा गया कि फिल्म में जो रेप सीन है वो बहुत ही ज्यादा घिनौना है। लोगों का कहना है कि उस सीन के वक्त दर्शक लगातार स्क्रीन पर देख नहीं सकते हैं। इसी सीन के बारे में...