प्रयागराज, मार्च 10 -- राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 055 के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. राजेश गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा ने सात दिवसीय गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने स्वच्छता, नेतृत्व निर्माण, सामाजिक संवाद, रचनात्मकता, कौशल विकास और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने सेविकाओं को 'मैं नहीं पहले आप' के सिद्धांत पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रुति मिश्रा, ओजस्वी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.