नई दिल्ली, जून 8 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला फैसला लिया। सूर्यकुमार यादव से ना सिर्फ भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीनी गई बल्कि स्क्वॉड से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए नया कप्तान बनाया गया है। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। वहीं, अय्यर ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की नजर में सूर्या को कप्तानी से हटाना अनुचित नहीं। उन्होंने कहा कि श्रेयस ने अच्छा प्रदर्शन करके जिम्मेदारी हासिल की है।'मैं नहीं कहूंगा कि सूर्या को हटाना.' सूर्या लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। दूसरी ओर, श्रेयस ने सबसे छोटे फॉर्मेट में बल्ले...