वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भेलूपुर के डुमराव बाग कॉलोनी निवासी ने अपनी पत्नी, उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का दूसरे से संबंध है। उसकी पत्नी ने कहा है कि वह दूसरे की अमानत है। तलाक न दिया तो नीले ड्रम जैसा कांड करेगी।डुमराव बाग कॉलोनी निवासी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 21 जनवरी 2025 को बिहार के कैमूर के मोहनियां थाना क्षेत्र की युवती से हुई। आरोप है कि उसने पहली रात से ही बहाना बनाकर साथ सोने से इनकार कर दिया। दो तीन दिन रुकने के बाद पति अपने कार्य स्थल पर चला गया। एक माह बाद उसकी विदाई हुई। वह मायके चली गई। वहां से पति को फोन किया। बताया कि वह दूसरे की अमानत है। उसके साथ नहीं रह सकती है। तलाक देकर भूल जाने की बात कही। वह फोन करके अक्सर धमकी देती थ...