नई दिल्ली, अगस्त 22 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में हुई दर्दनाक घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें 19 वर्षीय कुणाल चांदगुड़े को ऊंची पहाड़ी पर खड़ा देखा जा सकता है। उसकी मां संगीता बदहवास हालत में चीख-चीखकर उसे रोक रही हैं और बार-बार कह रही हैं, 'मैं तेरे पैर पड़ती हूं, वापस आओ, रुक जा, ऐसा मत कर।' मां ने हाथ जोड़कर बेटे के पैर तक पकड़ने की बात कही, लेकिन कुणाल का दिल नहीं पसीजा। उसने मां की इन विनतियों को अनसुना कर पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी और अपनी जान दे दी। यह भी पढ़ें- आईफोन की EMI बन गई जंजाल; बाप-बेटे की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत,मां भी चल बसीं घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई थी, जब कुणाल ने माता-पिता से आईफोन दिलाने की जिद की। कहासुनी के बाद वह नाराज होकर खड्डा पहाड़ की तरफ चला गया। पहा...