कानपुर, जून 5 -- मैं ठाकुर हूं कहकर चर्चा में आईं कानपुर की महिला बैंककर्मी से ई-रिक्शा में सरेराह अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ऐक्शन में आ गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे। पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए आरोप लगाया था कि वह ई-रिक्शा से बैंक से मेट्रो स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान परेड इलाके में एक मुस्लिम व्यक्ति ने उसके दोनों पैरों के बीच अपना पैर डाला था और गलत तरीके से शरीर को टच किया था। उनकी जांघ पर हाथ रखने के बाद कुर्ते में हाथ डालने की कोशिश की थी। विरोध जताने और थप्पड़ मारने पर वह भाग निकला था। 27 मई की घटना के बारे में महिला बैंककर्मी ने 3 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जानकारी दी। आरोप है कि वीडियो वायरल करने पर आरोपि...