इंदौर, मई 16 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के बीच इंदौर में सनातन धर्म को लेकर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने उषा ठाकुर से मुलाकात के दौरान खुद को 'घोर सनातनी' बताते हुए कई तीखे और दिलचस्प बयान दिए। दिग्विजय सिंह ने बातचीत के दौरान कहा, "मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कर रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म को मानने वाला हूं। मेरे कहने के बाद ही आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया है, पहले आप लोग सिर्फ हिंदू-हिंदू धर्म करती थे।" यह भी पढ़ें- अयोध्या फैसले के सिद्धांतों से कैसे भोजशाला में खुला मंदिर निर्माण का रास्ता? उन्होंने आगे कहा, "मैं जितना सनातनी हूं. क्या तुमने कभी नर्म...