आजमगढ़, अप्रैल 5 -- Azamgarh News: इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया जहां अभिव्यक्ति का माध्यम बन रही है, वहीं सोशल मीडिया के जरिये लोगों की जान भी बच रही है। एक ऐसा मामला आजमगढ़ में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट 'मैं और मेरी स्टोरी भी लास्ट' के 8 मिनट के अंदर मेटा अलर्ट पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवती की जान बचाने में सफलता मिली है। शनिवार रात सिधारी क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में युवती ने लिखा, मैं भी और मेरी स्टोरी भी लास्ट है, क्योंकि मैं जा रही हूं अपनी अम्मी के पास और अत्यधिक मात्रा में दवाइयां खाते हुए दिखाई दी। रात 10:18 बजे मेटा कंपनी की ओर से यह अलर्ट पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ। यह भ...