नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हंसिका ने काफी वक्त तक सोहेल खतूरिया को डेट करने के बाद साल 2022 में उनसे धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी काफी सुर्खियों में बनी थी। वहीं, शादी के कुछ सालों के बाद हंसिका मोटवानी ने आखिरकार पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया। एक्ट्रेस के तलाक की खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। तलाक के बाद से ही हंसिका अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने अलगाव के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके माता-पिता और भाई ने एक "बुरे दौर" में उनका साथ दिया।हंसिका ने बताया कि तलाक के बाद थेरेपी ने उनकी कैसे मदद की हंसिका मोटवानी को इस साल 11 मार्च को मुंबई की एक फैमिली कोर्ट ने सोहेल खतूरिया से शा...