इंदौर, मार्च 22 -- इंदौर के भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले उद्योगपति मनोज पुगलिया की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू सामने आए हैं, जो उनके शौक और रुतबे की कहानी बयां करते हैं। करीब 20 वर्षों से मनोज पुगलिया के साथ रहे उनके ड्राइवर संदीप बताते हैं कि मनोज को सोना पहनने का खास शौक था। वे पांचों उंगलियों में हीरे जड़ी अंगूठियां पहनते थे। उनकी जीवनशैली में शानो-शौकत झलकती थी। यहां तक कि घुटने के ऑपरेशन के दौरान उन्होंने मजाक में डॉक्टरों से कहा था कि "घुटना भी सोने का ही लगाना।" ड्राइवर का दावा है कि यदि वो उस दिन अपने गांव नहीं जाता तो अपने मालिक और उनके परिवार को बचा लेता, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। संदीप के मुताबिक, हाल ही में जनवरी में बेटे सौमिल की शादी से पहले घर में बड़े स्तर पर फर्नीचर और पीओपी का काम कराया गया था, वहीं छत पर बेटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.