नई दिल्ली, अगस्त 4 -- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर स्टोक्स ने अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के लिए रिटायरमेंट से यू-टर्न की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, स्टोक्स ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है। वह भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग देना चाहते हैं। स्टोक्स ने जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद अचानक संन्यास ले लिया था, जिसमें इंग्लैंड को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीसरे टेस्ट के दौरान ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।'मैं चाहता हूं कि जिस दिन मेरा.' 35 वर्षीय स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ''मैं फिलहाल लेवल थ्री की कोचिंग कोर्स कर रहा हूं जबकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैं चाहता हूं कि ज...