'मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी', दोस्त के कार्ड से की 3.5 लाख की खरीदारी, फिर फोन उठाना किया बंद
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- दोस्त पर पैसे के मामले में भरोसा करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। अपनी शादी की तैयारी कर रहा यह शख्स अब करीब 3.5 लाख रुपये के कर्ज की परेशानी में फंस गया है। उसने अपने दोस्त को क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के लिए दिया था, लेकिन अब दोस्त उसके फोन और मैसेज का जवाब देने से बच रहा है। शख्स ने रेडिट पर अपनी परेशानी साझा करते हुए पूरी कहानी बताई। उसके मुताबिक, उसका दोस्त मुंबई में इवेंट मैनेजर है और पहले भी कई बार उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर चुका था। उस समय दोस्त ने हर बार समय पर पैसे चुका दिए थे और कोई परेशानी नहीं हुई थी। पहले समय पर भुगतान करने की वजह से शख्स को अपने दोस्त पर पूरा भरोसा था। इसी भरोसे के चलते उसने इस बार भी उसे क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। लेकिन इस बार मामला पूरी तरह अलग हो गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.