नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजस्थान के कोटा में छात्रों के सुसाइड करने का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब नीट की तैयारी कर रहे एक और छात्रा के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की है। छात्रा की पहचान जूही पटेल के रूप हुई है जो मध्य प्रदेश के छतरपुर की पहने वाली थी। वह ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दादाबाड़ी थाना पुलिस ने छात्र के सबको मोर्चरी में रखवाया जहां पर शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया और सब परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा करीब ढाई महीने पहले ही आई थी और वह ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। परिजनों से इस संबंध में और जानकारी भी जुटाए जा रही...