'मैंने आपको फॉलो किया, आपके कार्यक्रमों की नकल की'; PM मोदी की तारीफ में बोले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान भारत के विकास मॉडल की खुलकर प्रशंसा की। हल्के-फुल्के माहौल में प्रबोवो ने पीएम मोदी को लेकर कहा, "मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और आपके कई कार्यक्रमों को कॉपी किया है। मुझे इसमें कोई संकोच नहीं है क्योंकि यह सैकड़ों लाख लोगों के लिए सफल साबित हुआ है। हमारा बैकग्राउंड एक समान है। हमारी समस्याएं भी लगभग एक जैसी हैं- बड़ी आबादी, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक आपदाओं का सामना। फिर भी भारत ने बहुत प्रगति की है। इसलिए मैं खुलकर कहता हूं कि मैंने आपके कार्यक्रमों को अपनाया है।" राष्ट्रपति प्रबोवो ने बताया कि इन अपनाए गए कार्यक्रमों से उनके देश में सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए सफल साबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.