'मे आई हेल्प यू' की आड़ में जलपान गृह खोलने का आरोप
अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या, संवाददाता। मे आई हेल्प यू की आड़ में जलपान गृह ( कैंटीन) खोलने का आरोप है। नगर निगम की पार्षद ने नगर आयुक्त को बिड़ला धर्मशाला के सामने फुटपाथ पर व्यवसाय करने पर आपत्ति जताते हुए पत्र सौंपा है। शिकायती पत्र में ही जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने प्रवर्तन दल के साथ जाकर अवैध कब्जा तत्काल मुक्त कराने का निर्देश जारी किया है। क्षेत्र की पार्षद अर्चना श्रीवास्तव का आरोप है कि बिड़ला धर्मशाला के फुटपाथ पर मे आई हेल्प यू का नगर निगम द्वारा स्थापना किया गया था लेकिन वर्तमान समय पर वहां जलपान गृह की कैंटीन चल रही है। उन्होंने बताया कि इसका टेंडर कब हुआ इसकी जानकारी भी सार्वजनिक नही की गई। जबकि इसकी स्थापना एवं कर्मचारियों की तैनाती आदि में नगर निगम का काफी राजस्व लगा था। उन्होंने जानकारी एकत्रित की है कि कुल मिलाकर लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.