हरिद्वार, सितम्बर 24 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विभागों के 22 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रगति, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द पर विचार व्यक्त किए। आयोजन में शिक्षकों ने निबंध लेखन के नियम बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...