मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- हिन्दू कॉलेज में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने ज्ञान एवं दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हर्षिता ने प्रथम स्थान पर रही। बीए प्रथम सेमेस्टर की पलक सैनी द्वितीय और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की याचिका तृतीय स्थान पर रहीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी मंच से सम्मानित किया। गणेश गिरी, अंकुश रंजन, शिवांश, रोहिणी झा, प्रत्यक्ष सिंह और डिंपल को सांत्वना पुरस्कार दिए। सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर सूरज कुमार वर्मा और चरन सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें-...