नई दिल्ली, अगस्त 22 -- उत्तराखंड के भविष्य को लेकर विद्यार्थियों की सोच और सुझाव जानने के लिए शुरू किए गए 'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान को प्रदेशभर में व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अभियान के पोर्टल पर अपने निबंध और सुझाव जमा किए हैं। अभियान में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से आने वाले वर्षों के उत्तराखंड को लेकर उनकी कल्पना और विचार साझा करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 अगस्त को प्रदेशभर के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा था कि वे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं और राज्य के विकास में उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं।आठ प्रमुख विषयों पर विद्यार्थियों ने दिए सुझाव अभियान के तहत सरक...