अहमदाबाद, जून 12 -- Air India Plane Crash Anniversary: 12 जून। साल 2025 का वह काला दिन जिसे लोग याद कर आज भी सिहर जाते हैं। अहमदाबाद से दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान कुछ ही सेकेंड में मलबे के ढेर में तब्दील हो गया और 241 लोग इसमें दर्दनाक मौत हो गई। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही मेघाणीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में क्रैश हो गया जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान कॉलेज के कुछ छात्र कैंटीन में बैठकर दोपहर का खाना खा रहे थे। विमान में सवार लोगों के अलावा कई अन्य लोग भी इस हादसे की चपेट में आगए। हादसा इतना भीषण था कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। इलाका आग की लपटों और काले धुएं से भर गया। हालांकि इस हादसे के बीच पूरी दुनिया ने एक ऐसा नजारा भी देखा जो किसी चमत्कार से कम नहीं था। आग की लपटें, खौफनाक तब...