प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। बैकस्टेज संस्था की ओर से रविवार को बैकस्टेज प्ले हाउस, जॉर्जटाउन में नाटककार आर्थर मिलर के चर्चित नाटक ऑल माइ संस पर केंद्रित हिंदी नाटक 'मेरे बच्चे' का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन प्रवीण शेखर और नाट्य रूपांतरण प्रतिभा अग्रवाल ने किया।नाटक में कलाकारों ने व्यक्तिगत स्वार्थ और सामाजिक उत्तरदायित्व के टकराव को दिखाया। पिता और पुत्र के रिश्ते के माध्यम से नैतिकता, अपराधबोध और प्रायश्चित के प्रश्नों को बाखूबी उभारा गया। नाटक में कलाकारों के सशक्त अभिनय और रचनात्मक प्रयोग को दर्शकों ने सराहा। नाटक के कथानक को भारतीय परिवेश में रूपांतरित करते हुए प्रयागराज के आसपास के एक छोटे शहर में स्थापित किया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर केंद्रित नाटक में जिओ केलर (जमुना प्रसाद) द्वारा सेना को...