नई दिल्ली, मई 23 -- बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। धर्मेंद्र के निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। पूरा देश 'ही मैन' के जाने पर रोया था। एक्टर के निधन ने उनके दोनों बेटों बॉबी देओल और सनी देओल को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। हाल ही में 'एनिमल' एक्टर बॉबी देओल ने पिता संग अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की। पिता के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल इमोशनल हो गए।काफी वक्त से बीमार थे धर्मेंद्र दरअसल, हाल ही में बॉबी देओल शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र संग बिताए कई खास पलों को याद किया और उन्हें याद कर रो पड़े। धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अपने बर्थडे से चंद दिन पहले ही उन्होंने आखिरी सांस...