'मेरे नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है', अमित शाह के बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार
नई दिल्ली, जून 21 -- शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें शाह ने कहा था कि अब केवल एक ही शिवसेना है और उसका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। ठाकरे मुंबई के भांडुप क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यह क्षेत्र शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद संजय पाटिल के मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह भी पढ़ें- शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का कर लिया फैसला, उद्धव गुट के सांसद का ऐलान उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके पिता बालासाहेब ठाकरे की ओर से स्थापित अविभाजित शिवसेना ने 30 वर्षों तक कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन उसने कभी भी कांग्रेस को तोड़ने या खत्म करने की कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.