नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है और हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई खास दोस्त जरूर होता है। दोस्तों के आगे हमें कुछ छिपाना नहीं होता और ना ही कोई दिखावा होता है। दोस्त बिना कहे भी बातों और जज्बातों को समझ लेते हैं। अगर आपके पास भी जान से प्यारे दोस्त हैं, तो आज फ्रेंडशिप डे के खास दिन पर दोस्तों को शायराना अंदाज में विश कर दीजिए। कुछ शायरियां आपके लिए चुनकर लाए हैं, जिन्हें पढ़ते ही दोस्त भावुक हो जाएगा और मिलते ही आपको गले लगा लेगा।दोस्तों को विश करने के लिए चुनें ये शायरियां- 1. दोस्ती जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत है, हर खुशी की यही असली चाहत है, रहे सलामत अपना ये रिश्ता हमेशा, यही दिल की सबसे खूबसूरत इबादत है। 2. दोस्ती का रिश्ता दिल से निभाया जाता है, हर गम को मिलकर भुलाया जाता है। सच्चा साथ हर मोड़ पर हिम्मत देता ह...