नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जेन-जी यानी युवा पीढ़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यही लोग भारत की आत्मा हैं और आने वाले समय में देश की जिम्मेदारी इसी पीढ़ी के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि आज के युवा देशभक्त हैं, जागरूक हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। रवि किशन का यह बयान दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। फिलहाल ये प्रदर्शन मतदाता सूची के SIR को लेकर हो रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, उसे पूरी जेन-जी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। युवा पीढ़ी का इससे कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- छात्राओं को मैसेज भेजता था प्रोफेसर, इस्लाम अपनाने और कुरान पढ़ने का डाला दबाव रवि किशन ने मुंबई में आयोजित खिड़कियां थिएटर फिल्म फेस्ट...