नई दिल्ली, जुलाई 20 -- हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस ट्रेनिंग अकैडमी की एक आईपीएस ट्रेनी ने अपने साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी सहमित के बिना प्राइवेट वीडियो बनाए हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं केस दर्ज किया गया है। ट्रेनी महिला आईपीएस सुमा एचके ने साथी ट्रेनी ऑफिसर उदय कृष्णा पर कंडोम फेंकने का भी आरोप लगाया है। आरोपी उदयकृष्ण ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उदय कृष्ण ने आरोप लगने के बाद खुदकुशी की कोशिश की।आरोपी पर केस दर्ज पुलिस ने बीएनएस की धारा 66E और आईटी ऐक्ट की धारा 67A के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने 23 जून से उसे परेशान करना शुरू कया। उसने वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजे और अन्य साथी ट्रेनी अधिकारियों के सामने भद्दे शब...