रांची, अगस्त 16 -- झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची में रविवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी छात्र नेता बहा लिंडा ने तीखे अंदाज में सरकार और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। बहा लिंडा ने खुद को राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का 'छोटा भाई' बताते हुए कहा कि उन्हें अपने 'बड़े भाइयों' के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभानी है। उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का छोटा भाई हूं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा कर्तव्य है।"'मृत लोगों से उम्मीद नहीं कर सकते' बहा लिंडा ने कहा कि पुतला जलने के बाद जब सिर्फ राख बचेगी, तो उसे स्वर्णरेख...