नई दिल्ली, मई 11 -- 1981 में अमिताभ बच्चन स्टारर एक फिल्म आई थी लावारिस। इस फिल्म में अमजद खान ने उनके पिता और राखी ने उनकी मां का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी लावारिस हो चुके बेटे अमिताभ के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से बनी। कमाई ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे। फिल्म का म्यूजिक भी कमाल था लेकिन एक गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' जबरदस्त हिट हुआ। इस गाने को के दशकों तक सुना गया और आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किसने लिखा और किसने गाया था?फिल्म लावारिस के गानों से जुड़ा किस्सा फिल्म लावारिस में कुल 6 गाने थे। फिल्म के गाने 'जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो', 'अपनी तो जैसे तैसे', 'काहे पैसे पे इतना गुरूर ','कब के बिछड़े हुए हम आज यहां आके मिले' और ...