वाशिंगटन, सितम्बर 1 -- अमेरिका के मिशिगन में सीनेट चुनाव से पहले राजनीतिक टकराव अब निजी हमलों तक पहुंचता दिख रहा है। रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइक रोजर्स के लिए प्रचार करने पहुंचे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद पर तीखा हमला बोला। वेंस ने अल-सईद को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पत्नी उषा वेंस का नाम अपनी बातों में न लाएं। स्टर्लिंग हाइट्स, मिशिगन में MAGA Inc. की एक रैली के दौरान वेंस ने कहा, "मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान से दूर रखो।" उन्होंने अल-सईद को "बहुत, बहुत बुरा" भी बताया। मिशिगन की सीनेट सीट का मुकाबला अमेरिकी सीनेट के नियंत्रण के लिहाज से अहम माना जा रहा है। चुनाव पूर्वानुमानों में मिशिगन उन छह सीनेट मुकाबलों में शामिल है जिन्हें बेहद करीबी यानी टॉस-अप माना जा रहा है। सोमवार को जारी एक सर्वे में अल-...