नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- करीना कपूर अपने हिट पॉडकास्ट शो व्हाट वीमेन वांट के सीजन 6 के साथ वापसी करने जा रही हैं। एक बार फिर बॉलीवुड सितारों से करीना कपूर बोल्ड सवाल पूछती नजर आएंगी। शो का जो ट्रेलर रिलीज किया गया है उसमें कृति सेनन रक्षाबंधन के अपने उस विज्ञापन के बारे में बात करती नजर आईं जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ था।रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर क्या बोलीं कृति सेनन करीना कपूर से बात करते हुए कृति सेनन कहती हैं- मुझे यकीन नहीं हुआ.जब मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का विषय बन गई। कृति की इस बात पर हैरानी के साथ करीना ने कहा- आई नो (I Know)। ये भी पढ़ें: 'लड़ाई उन महिलाओं के साथ भी...', पितृसत्ता के खिलाफ क्या है कृति सेनन की राय?क्या था कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद? रक्षाबंधन के दौरान एक्ट्रेस कृति सेनन ने ज...