'मेरी क्रिकेट किट खरीदने के लिए मां ने बेचे गहने', 22 साल की बॉलर नहीं भूली बलिदान
मैनचेस्टर, जून 23 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य बनने के बावजूद तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ अपनी जड़ें और माता-पिता के बलिदान नहीं भूली हैं। वह महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करके उनके भरोसे पर खरी उतरना चाहती हैं। मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली गौड़ ने बताया कि एक क्रिकेट किट खरीदने के लिए उनकी मां ने अपने गहने बेच दिए थे।'अगर आपका परिवार आपके साथ है तो.' 22 वर्षीय गौड़ ने जियोस्टार से कहा, ''अगर आपका परिवार आपके साथ है तो दूसरे क्या कहते हैं, यह मायने नहीं रखता। ये बाहरी लोग आपकी मदद नहीं करते। मैं अपने परिवार की शुक्रगुजार हूं जो हर कदम पर मेरे साथ रहा क्योंकि समस्याएं बहुत थीं। हमेशा पैसे की तंगी रहती थी।'' उन्होंने कहा, ''मुझे एक क्रिकेट किट दिलाने के लिए मेरी मां ने गहने बेच दिए थे। वह बहुत बड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.