नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- मुंबई में सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे एक्टर इमरान खान को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से डिटेन किया गया, जहां सीजेपी का प्रदर्शन होना था। हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से अपनी सेल्फी शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।' यह भी पढ़ें- CJP, AAP और AISA के 10 बड़े चेहरे हिरासत में, दीपके से लेकर केजरीवाल तक हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने कहा, 'मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, जो इसी शहर में रहता है। मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है। मैं इसी वजह से यहां आया हूं।...