गाजियाबाद, सितम्बर 30 -- गाजियाबाद, निशांत गाजियाबाद से एक ऑनलाइन डिलीवरी बॉय की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी जान लेने के पीछे की वजह भी बताई। युवक ने खुद को खत्म करने का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया। मरने से पहले बनाई गई वीडियो में युवक ने पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाते हुए कहा- "मेरी आत्महत्या की जिम्मेदार खुद मेरी बीवी है। इसका और किसी से कोई लेना-देना नहीं है।"इतना टॉर्चर किया कि खुदको खत्म करने जा रहा घटना गाजियाबाद के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की है। पति ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था। उसने आरोप लगाते हुए कहा- "मैं अपनी बीवी से परेशान होकर सुसाइड करने जा रहा हूं। मुझे सुसाइड करने के लिए उसने माइंड से इतना टॉर्चर किया है कि हम खुद को ख...