बेगुसराय, अगस्त 14 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान महोत्सव के तहत शुक्रवार को 'मेरा भारत, मेरा संकल्प-विकसित भारत 2047' थीम पर प्रखंड के कुम्हारसो पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड के अधिकारी एवं कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारा गौरव है...जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों के बीच विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा : श्री हरखेन ...