बिहारशरीफ, मार्च 19 -- 'मेरा प्रखंड, मेरा गौरव' कार्यक्रम में नौ विजेता हुए सम्मानित प्रखंड के पर्यटक स्थलों व ऐतिहासिक धरोहर को जान सकेंगे आज के युवा फोटो : डीडीसी 01 : कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मेरा प्रखंड, मेरा गौरव कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते डीडीसी शुभम कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को डीडीसी शुभम कुमार ने 'मेरा भारत, मेरा गौरव' अभियान में प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित नौ प्रतिभागियों को 10 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। डीडीसी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। कहा कि इस तरह की पहल से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की नई पहचान मिलेगी। साथ ही, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतिभागियों का चयन दर्शनीय स्थलों की उत्कृष्ट तस्वीरों के चयन के आधार पर दिया गया...