नई दिल्ली, मार्च 7 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़त होने वाली है। दोनों टीमें रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट पंडितों और दर्शकों में चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। इसी सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस महामुकाबले से पहले अपनी बेबाक राय साझा की है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए डिविलियर्स ने स्पष्ट रूप से भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। यह भी पढ़ें- T-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, बेथल ने गेल को छोड़ा पीछे डिविलियर्स का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया के पास विश्व विजेता बनने का यह सबसे सुनहरा अवसर है। उन्होंने न्यूजीलैंड की चुनौती को स्वीकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.