शाहजहांपुर, मार्च 20 -- सिंधौली। निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'मेरा आंगन मेरे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण देव यादव ने कहा कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी की बाल वाटिकाओं से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाएगा, जबकि 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने खेल-खेल में शिक्षा देने पर बल दिया, जिससे बच्चों को विद्यालय घर जैसा माहौल मिले। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 निपुण छात्रों को सम्मानित किया गया। एआरपी अतुल शुक्ला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी। इस मौके पर मुनेश्वर सिंह...